Wednesday 31 July 2019

उम्र के अनुसार 1 दिन में आपको कितने घंटे सोना चाहिए? क्लिक करके जरूर + फॉ

एक अच्छी नींद आज के समय में हर इंसान के लिए जरुरी है. नींद हमारे शरीर के लिए प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल वरदान है. शरीर के लिए जितना भोजन करना, पानी पीना और काम करना जरूरी है उतना ही नींद लेना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. रोजाना शरीर के लिए आवश्यक नींद लेने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और शरीर को आराम मिलता है. शरीर की आवश्यकता से कम या ज्यादा सोना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को उसकी उम्र के हिसाब से सोना चाहिए ताकि शरीर हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे. चलिए आज हम आपको उम्र के हिसाब एक आम इंसान को कितना सोना चाहिए इसके बारे में बताते हैं.
Source-Google

0 से लेकर 3 साल के बच्चे

बच्चे के जन्म से लेकर 3 साल तक के बच्चों को 1 दिन में कम से कम 13 से लेकर 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे कम या ज्यादा सोने से बच्चे की तबीयत बिगड़ सकती है। और उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।

4 से लेकर 7 साल के बच्चे

4 साल से लेकर 7 साल के बच्चों को 1 दिन में 11-12 घंटे सोना चाहिए। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होगा।

7 से लेकर 18 साल के लड़के

7 साल से लेकर 18 साल के लड़कों को 1 दिन में 9 से लेकर 11 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे लड़कों का बौद्धिक विकास अच्छे से होगा।

18 से लेकर 30 साल के वयस्क

18 साल से लेकर 30 साल के वयस्क लोगों को 1 दिन में 7 से लेकर 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त आराम मिलेगा। और शरीर दिनभर एक्टिव रहेगा।

30 साल से ऊपर के लोग

जिन लोगों की उम्र 30 साल से ज्यादा हो गई है उनको एक दिन में 6 से लेकर 8 घंटे सोना चाहिए। इससे शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा। और दिमाग का तनाव दूर हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment