Wednesday 1 August 2018

दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी है ये, खाएंगे तो कभी नहीं होंगी ये बीमारियां

नई दिल्ली। यहां आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे ताकतवर औषधि के रूप में जानी जाती है। इस सब्जी में इतनी ताकत होती है कि इसका कुछ दिन ही सेवन करें तो आपका शरीर फौलादी हो जाएगा। इस सब्जी का नाम कंटोला जो कि ककोड़े और मीठा करेला के नाम से भी जानी जाती है। यदि आप अपने भोजन में अनेक तत्वों व फाइबर से भरपूर ककोड़े यानी मीठा करेला को शामिल करते हैं तो सेहतमंद बने रह सकते हैं।
यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे रोज खाएंगे तो आपका शरीर ताकतवर बन जाएगा। इस सब्जी के लिए यह भी कहा जाता है कि इसमें मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन पाए जाते हैं। कंटोल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। यह शरीर को साफ रखने में भी काफी सहायक है।
बता दें कि कंटोला आमतौर पर मानसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। इसमें कई स्वास्थ्य लाभ है जिसकी वजह से इसकी खेती दुनियाभर में शुरू हो गई है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है।
यहां जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ:
बीपी:
कंटोला में मौजूद मोमोरडीसिन तत्व व फाइबर की अधिक मात्रा शरीर के लिए रामबाण हैं। मोमोरेडीसिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटीज और एंटीस्टे्रस की तरह काम करता है और वजन व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
पाचन क्रिया:
अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो अचार बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इसे औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


कैंसर:
कंटोला में में मौजूद ल्युटेन जैसे केरोटोनोइडस विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में सहायक है।
सर्दी-खांसी:
कंटोल में एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक सर्दी खांसी से राहत प्रदान करने और इस रोकन में काफी सहायक है।
वेट लॉस:
कंटोला में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है। यदि 100 ग्राम कंटोला की सब्जी का सेवन करते हैं तो 17 कैलोरी प्राप्त होती है। जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

No comments:

Post a Comment