Thursday 2 August 2018

बहुत तेजी से फ़ैल रही हैं ये खतरनाक बीमारी

बदलती हुई जीवनशैली व बिगड़े हुए खान पान के चलते आजकल कई सारी बिमारियां होंने लगी हैं। समयअभाव के कारण लोग अपने खाने के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। और ना ही अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोई व्यायाम कर पाते हैं। परिणामस्वरूप कई सारी बिमारियां अपने सामने होती हैं।


आज कल शारीरिक मेहनत की कमीं के चलते वेरिकोज वेंस नामक बिमारी बहुत तैजी से फैल रही हैं,
शुरुआत में यह बिमारी को बड़ी समस्या नहीं होती, लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो आगे चलकर यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। यह बिमारी अधिकतर एक ही जगह पर खड़े रहने वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिली हैं। क्योंकि निरंतर रूप से एक ही जगह पर अधिक समय तक खड़ा रहने से हमारे पैरों की नसों मे रक्त का संचार रूक जाता हैं। जिसकी वजह से हमारी नसों में सूजन आ जाती हें।


और इनमें कई बार इतना अधिक खून का प्रेशर आ जाता है कि यह उभर कर बाहर दिखाई देने लगती हैं। आपने कई बार अपने आसपास लोगों के लोगों मे इस तरह की बिमारी को देखा होगा। इस बिमारी से बचने के लिए एक जगह खड़े रहने के बजाय इधर उधर टहलना चाहिए। वहीं कई बार सामने आया है कि नमक का अधिक सेवन करने वाले लोगों में भी इस बिमारी के लक्षण दिखाई देते हैं।
चिकित्सकों का मानना हैं कि नमक के अधिक सेवन से हमारी नसें फैलने लगती हैं. जो कई बार त्वचा के बाहर से भी दिखाई देने लगती हैं। इस तरह की बिमारी से बचने के लिए नमक का कम प्रयोग करे। साथ ही एक अपने काम के दौरान थोड़ा इधर उधर टहले। इससे हमारा रक्त संचरण सही रहेगा। औऱ काफी हद तक इस बिमारी से बी बचे रहेंगे।

No comments:

Post a Comment