Wednesday 6 November 2019

करेले के ये चौंकाने वाले फायदे नहीं जानते होंगे आप

हरी सब्जियां खाना शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होता है ये तो सभी जानते है| करेला उन्हीं हरी सब्जियों में से एक ऐसी सब्जी होती है जो अनेको बीमारियों से निजात दिलाती है| इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीवायरल गुण पाए जाता है जो बहुत से रोगों को ठीक करने में फायदेमंद होता है| इसका सेवन करने से इम्म्यून सिस्टम काफी मजबूत बनता है| आइए जानें इसके अन्य लाभ –
1. सिरदर्द से निजात दिलाए: सिरदर्द को दूर करने के लिए करेले की पत्तियों को मिक्सी में पीस लें| फिर इसे माथे पर अप्प्लाई करें| ऐसा करने से सिरदर्द ठीक हो जाता है|
2. घाव को भरने में फायदेमंद: करेले के पत्तों को घाव पर पीस कर लगाने से घाव भर जाता है| आप इसकी पिसी हुई पत्तियों को हल्का सा गर्म कर लें और फिर पट्टी बांध लें| ऐसा करने से आपके घाव का पस बाहर निकल जाएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे|
3. घुटने के दर्द से छुटकारा दिलाए : सबसे पहले करेले को हल्का सा आग में भून लें और इसको कॉटन में बांध लें| फिर इसको घुटने पर लगाएं| बहुत फायदा मिलेगा|
4. पथरी के दर्द को दूर करे: पथरी के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करेला जूस पीना चाहिए| नियमित इसका सेवन करना चाहिए| बहुत फायदा मिलेगा|
5. मुंह के छालों से छुटकारा दिलाए : करेला खाने से मुंह के छाले काफी सही हो जाते है| इसकी पत्तियों के रस में मुलतानी मिट्टी मिक्स कर लें| अब इस मिक्सचर को अपने मुंह के छालों पर अप्प्लाई करें| ऐसा करने से मुंह के छाले एकदम सही हो जाएंगे.

No comments:

Post a Comment